Wednesday, November 28, 2012

गावों में जीवन कितना मुश्किल और कितना सरल


गांवो में जीवन कितना मुश्किल और कितना सरल.
 एक आर्दश गांव होने के बावजूद भी गांवो में रहना मुश्किल होता है। जो गांव में सड़क, पानी, मकान आदि व्यवस्था समृद्ध है लेकिन समाजिक बंदिशो के कारण जीवन की रास्ते में रूकावट होती है।

ऐसा ही एक समृद्ध परिवार गांव में रहता है जो अपने सदस्यों के बीच खुश रहता है। उनके गांवों में अच्छे खासे जमीन भी है लेकिन आसपास के लोगो द्वारा उन्हे परेशान किया जाता है वह हमेशा लोगो द्वारा दबाये जाते है। गांवों में पड़ोसी न होकर गोतिया होते है चुकि गांव में घर के आसपास पिताजी के भाई, दादाजी के भाई का घर होता है जिसके द्वारा उन्हे दबाया जाता है, दबाने का मतलब है कि उस परिवार की प्रगति को रोकना। परिवार को अपने पिताजी  के भाई से जमीनी  हिस्सा भी नहीं मिलता है इसके बावजूद वह खुश रहता है लेकिन फिर भी समाज में उस परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश किया जाता है। गोतिया हमेशा उस परिवार से झगड़ा करने के लिये उतारू रहता है सदस्यो के रास्ते चलने पर उन्हे ताने के रूप में गाली भी सुनने को मिलती है उस परिवार में ध्यर्य और संयम इस प्रकार होता है कि वह अपने बच्चों को पढ़ाने में मशगूल रहता है गांवो की गतिविधियों से वह दूर रहना चाहता है। वह परिवार गोतिया द्वारा होने वाली सारी समस्या को समझ रहा था लेकिन वह परिवार अपने बच्चों को कामयाब बनाना चाहता था समय की नजाकत को देखते हुए अपने बच्चों का कामयाब बनाने के लिये बुद्धिमानी से काम लिया और आज के समय में उस परिवार में सौ प्रतिशत शिक्षित लोग है। उस परिवार के सदस्य कामयावी की उस मुकाम पर है कि गांवो के लोगो द्वारा एक आदर्श परिवार मानते है और उन्हे काफी सम्मान करते है। वह परिवार उस गांव में कुछ भी ऐसा नहीं किया जिससे बदलाव दिख रहा हो, उसके पास पिताजी का बना वहीं मकान है वहीं जमीन। फर्क इतना ही पड़ा कि उनके बच्चे कामयाव हो गये है। जहां छोटी-छोटी बातों के लेकर आसपास के लोग उस परिवार से झगड़ने के लिये तैयार हो जाते थे और अब परिवार के छोटे सदस्यो को भी काफी सम्मान मिलता है। पहले वह अपने जमीन को हमेशा देखा करता था फिर भी जमीन जप्त कर लेने की समस्या पैदा हो जाती थी इसको झेलना उस परिवार तो मुश्किल हो जाता था लेकिन आज वह परिवार अपने जमीन को देखने तक नहीं जाता है इसके बावजूद भी उसका जमीन सुरक्षित हैं और उपज भी अच्छी होती है। उपर्यक्त बातों सें हम कहना चाहते है कि ध्यर्य हमारे जीवन का सबसे बड़ा मूलमंत्र है जो आपके जीवन में बदवलाव लाता है। अगर वह परिवार गांवो की उलझनो में उलझता तो आज उस मुकाम पर नहीं पहुंचता। 

Sunday, November 25, 2012

मध्यमवर्गीय परिवार में करियर का जाल


मध्यमवर्गीय परिवार में करियर का जाल.
 इस आधुनिकता की दौर में बिहार के हर मध्यमवर्गीय परिवार में अपने बच्चों को इंजीनियर बनाने की ख्वाइश है वह अपने बच्चे को सिर्फ और सिर्फ इंजीनियर और डॉक्टर बनाना चाहते है। इसके लिए वह हर कष्ट को खुशी-खुशी झेलने के लिए तैयार रहते है। बच्चे भी अपने माता-पिता की बात को नाकार नहीं पाते है क्योंकि इस परिवार में बच्चों की इच्छा जानने की कोशिश नहीं की जाती है। वह अपने बच्चों को शुरूआती दौर से ही कहते रहते है- मेरा बेटा इंजीनियर बनेगा। यह वाक्यंश भी समाज में देखा देखी के कारण बोलते है।

 इस वर्ग के बच्चे मैट्रिकुलेशन तक सरकारी स्कूल में पढ़ते है। उसके बाद वह अपने बच्चे को 12वीं की पढ़ाई तथा इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए राज्य की राजधानी पटना भेज देते है जहां उन्हें फीस के नाम पर मोटी रकम चुकानी पड़ती है। बच्चे उम्र के उस पड़ाव पर होते है जहां से भटकाव की शुरूआत होती है। जिस समय बच्चों को अपने अभिभावक की दिशा-निर्देश की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। बच्चों को अभिभावक का एक दोस्त की तरह व्यवहार की जरूरत होती है उसी समय अभिभावक अपने बच्चे को बेहतर कैरियर के लिए लॉज में भेज देते है। आज के इस चकाचौंध दौर में कुछ ही बच्चे अपने दायित्व को समझ पाते है। ज्यादा बच्चे इस चकाचौंध में अपने दायित्व को भूल जाते है। इस तैयारी के दौरान विद्यार्थी ट्यूशन और लॉज की मकड़जाल में फस जाता है। वह ट्यूशन पढ़ने जाते है, लॉज में आकर खाना खाता है और दोस्तो के साथ गप्पे मारते रहते है। वह सिर्फ अपने माता पिता के लिए इंजीनयर बनने के लिए सोचते रहते हैं। सही मायने में वह बनना नहीं चाहते हैं। वह बाहरी आवंडर में फस जाते है लेकिन इसकी भनक अपने माता-पिता को नहीं लगने देते हैं। एक तरफ अभिभावक अपने गांव- समाज में अपने बच्चों की प्रशन्नसा करते नहीं थकता है।
विद्यार्थी इस तैयारी के दौरान लगभग दो-तीन साल गुजार देते हैं उसके बाद खुद अपने अभिभावक से कह देते है तैयारी करने से समय की बर्बादी है, अब प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में नामाकंन लेना में ही बेहतर होगा। इस दो-तीन साल के दौरान विद्यार्थी घर के जमा पूंजी को खत्म कर देते है। लेकिन विद्यार्थी एक बार भी नहीं कह पाते है कि मुझे कुछ और करना है। क्योंकि वह समझता है कि उसके माता-पिता इंजीनियर के रूप में देखना चाहते है। अभिभावक भी अपने बच्चों पर भरोसा करने लगते है लेकिन वह समझ नहीं पाते है कि कैरियर के पहली सीढ़ी की शुरूआत होने वाला है, इसे सहज होकर फैसला लेने की जरूरत है। प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में फीस के लिए मोटी रकम की जरूरत होती है इस फीस के लिए अभिभावक लोन लेने के लिए बैंक का दरवाजा खटखटाते है, वह लोन लेकर कॉलेज की फीस भरते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इतना पैसा क्यों खर्च करें ? इस बात को अभिभावक समझ नहीं पाते है। क्योंकि मध्यमवर्गीय परिवार में बेटा का इंजीनियर बनना बहुत बड़ी उपलब्धि समझते हैं।
विद्यार्थी कॉलेज में एक-दो सेमेस्टेर की पढाई करते है और विद्यार्थी कुछ हद तक मानसिक रूप परिपक्य हो जाते है। उसके बाद वह समझ पाते है कि प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करना कितना सार्थक होता है। लेकिन इस समय सोचने से कोई फायदा होने वाला तो है नहीं ! क्योंकि इस समय अभिभावक के उपर भी लोन का बोझ हो जाता है और विद्यार्थी के ऊपर नौकरी की चिंता। अभिभावक सोचते हैं कि बेटे की नौकरी लगने पर सारे लोन चुकता कर दुगां। अब देखा जाए तो सारा बोझ विद्यार्थी के ऊपर आ जाता है लेकिन विद्यार्थी बेचारा बन जाता है। सही कैरियर के चुनाव नहीं करने के कारण पश्यचताप के अलावा कुछ नहीं रहता हैं। वह कोई नौकरी तो पकड़ लेता है लेकिन जीवन भर अपने आप को कोसते रहता है।
ये मेरे अपने विचार है जो कि समाज में देखते आ रहा हूं। लेकिन बच्चों के कैरियर के प्रति सजग होने के मतलब यह नहीं है कि आप जो चाहे आपका बेटा बनें बल्कि आपका बेटा कैरियर का चुनाव खुद करे जिसमें उसका लगन हो। अपने बच्चों को कैरियर के प्रति स्वत्रंत होकर कर सोचने का मौका दें। उसके कैरियर के चुनाव में अपनी समाजिक बंदिशों या समाजिक प्रतिष्ठा को सामने न लायें। विद्यार्थी द्वारा चुनी गई कैरियर आपके प्रतिष्ठा में चार-चांद लगायेगी और आपके बच्चों का भविष्य भी उज्जवल होगा। आज के इस वैश्यवीकरण के दौर में प्रत्येक कैरियर क्षेत्र अपने आप में बेहर उम्मीद रखता है। जहां से आपके बच्चे आपका नाम रौशन कर सकते हैं।                                                  
 --------गणेश शंकर